अंबिकापुर निगम के मेयर पद पर भाजपा का कब्जा (Nikay Chunav Results 2025) हो गया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की से 9000 वोटों से हरा दिया है। वहीं 35 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। एक दर्जन से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षदों ने जीत दर्ज कर लिया है। वहीं कई कांग्रेसी दिग्गज पार्षद प्रत्याशियों को हार मिली है।