बीजापुर (Bijapur) में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. ₹85 लाख के कुल इनाम वाले 30 नक्सलियों ने एसपी कार्यालय बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है. इसमें DVC और ACM रैंक के बड़े नक्सली भी शामिल हैं. गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे और नक्सलवाद खत्म करने की 'मार्च 2026' की डेडलाइन के बीच यह एक ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है.