Telangana Naxal Surrender: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर छिटपुट बचे नक्सलियों को फिर बड़ा झटका लगा है. पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के टॉप कमांडर सोडी केशालु उर्फ सोडी केशा ने सोमवार को अपने 40 साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं. इसे बस्तर और उससे सटे सीमावर्ती इलाकों में माओवादी नेटवर्क के खात्मे की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वाले इस समूह में सिर्फ आम कैडर ही नहीं, बल्कि डिवीजनल कमेटी मेंबर और एरिया कमेटी लीडर्स जैसे रसूखदार नाम भी शामिल हैं. इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है. #NaxalSurrender #TelanganaPolice #Chhattisgarh #BastarNews #AntiNaxalOperation #SodiKeshalu #PLGA #Maoist #Mainstream #BreakingNews #SecurityForces #VictoryForPeace #LatestNews #TopNews