Dewas TI Dilip Death: TI की मौत से खुला Liquor Smuggling का राज! Harda से Gujarat तक फैला Syndicate

  • 5:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026
Dewas TI Dilip Death: TI की मौत से खुला Liquor Smuggling का राज! Harda से Gujarat तक फैला Syndicate देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हरदा के टिमरनी से गुजरात जा रहे एक आयशर ट्रक में शराब छिपाने के लिए गुप्त चेंबर बनाया गया था। ट्रक में 200 से ज्यादा पेटियां होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है। जांच में कथित तौर पर ट्रक की पायलटिंग करने वाली स्विफ्ट कार और शराब के कारोबार में शामिल कई लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने राहुल जायसवाल, केरम सिंह और विजय राव को हिरासत में लिया है। वहीं हरदा में तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हुई है। #dewas #harda #liquorsmuggling #madhyapradesh #dewasnews #crime_news #policeinvestigation #liquor_mafia #illegal_liquor #gujaratnews #trucksmuggling #excisedepartment #breakingnews #mpnews #hindinews ndtv_news

संबंधित वीडियो