MP News : अब एक ही पौधे में मिलेंगे 'टमाटर और आलू' ! इस तकनीक की Shivraj Singh Chauhan ने की सराहना

  • 1:30
  • प्रकाशित: फ़रवरी 26, 2026

Tomato Potato Grafting Technique: वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) ने खेती की एक ऐसी क्रांतिकारी तकनीक पेश की है, जो आने वाले समय में छोटे और सीमांत किसानों की तकदीर बदल सकती है. संस्थान के वैज्ञानिकों ने 'ग्राफ्टिंग' तकनीक के जरिए एक ही पौधे से टमाटर और आलू, दोनों की पैदावार लेने में सफलता हासिल की है. इस तकनीक में टमाटर के पौधे को ऊपर (Sion) और आलू के पौधे को नीचे (Rootstock) के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. परिणाम स्वरूप, मिट्टी के ऊपर लाल टमाटर की फसल लहलहाती है, जबकि उसी पौधे की जड़ों में आलू तैयार होते हैं. यह नवाचार न केवल जमीन और पानी की बचत कर रहा है, बल्कि किसानों की लागत घटाकर उनकी आमदनी को कई गुना बढ़ाने की क्षमता रखता है. खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. 

संबंधित वीडियो