MP Hockey Win | CM Mohan Yadav Delhi Visit | Dindori Paddy Scam | Dhamtari Attack | Delimitation Politics | Hemant Khandelwal Vs Jitu Patwari | Indore Mandi Protest | Khajrana Temple Controversy | Bhopal School Bus Accident | Barwani Fire | Chhindwara Bribe Trap | Guna Road Accident | Mahadev App Case | MP Cold Wave
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों में भारत की महिला हॉकी टीम ने भोपाल में चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती। सीएम मोहन यादव के संभावित दिल्ली दौरे पर नजर है। डिंडोरी में 26.24 करोड़ की कथित धान खरीदी गड़बड़ी पर प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। धमतरी में बेटे के हमले से मां और पड़ोसी महिला घायल हुईं। परिसीमन और महिला आरक्षण पर मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान सामने आया। हेमंत खंडेलवाल ने जीतू पटवारी पर निशाना साधा।
इंदौर में फूटी कोठी मंडी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ और खजराना गणेश मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के VIP दर्शन को लेकर कार्रवाई हुई। भोपाल में तेज रफ्तार स्कूल बस हादसे में बच्चे और शिक्षक घायल हुए। बड़वानी में मकान में आग लगी, छिंदवाड़ा में ₹50 हजार रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक पकड़ा गया और गुना में दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हुई। महादेव सट्टा ऐप मामले में वकील हिमांशु शेखर को 10 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है।
#mpnews #madhyapradesh #mpcgnews #bhopalnews #indore #chhindwara #dindori #gunanews #balaghat #womenhockey #asianchampionstrophy #schoolbusaccident #lokayukta #mahadevapp #coldwave
ndtv_news