Mahadev Betting App Case: Chhattisgarh में ED की बड़ी रेड, Raipur-Bhilai-Dhamtari में छापेमारी | Saurabh Chandrakar Investigation
छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। रायपुर, भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। रायपुर के जोरा स्थित पर्क ग्रीन कॉलोनी में जेल और होमगार्ड विभाग में वित्त सहायक राजेंद्र सिंह के घर भी छापेमारी की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच टीम दस्तावेजों, बैंक से जुड़े विवरण और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। घर में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। ED की ओर से आधिकारिक जानकारी आने के बाद कार्रवाई के पूरे तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
Mahadev Betting App Case | Mahadev Satta App ED Raid | Chhattisgarh ED Raid | Raipur ED Raid | Bhilai ED Raid | Dhamtari ED Raid | Rajendra Singh ED Search | Saurabh Chandrakar Investigation | Mahadev Online Betting Case | Chhattisgarh Breaking News
#mahadevapp #mahadevsattaapp #edraid #edaction #enforcementdirectorate #chhattisgarhnews #raipur #raipurnews #bhilai #dhamtari #saurabhchandrakar #bettingappcase #financialinvestigation #breakingnews #ndtvindia
ndtv_news