Gwalior Wife Murder : Karwa Chauth पर घर आया BSF Jawan, पत्नी की हत्या कर फरार । Breaking News

  • 5:51
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026
Gwalior Wife Murder : Karwa Chauth पर घर आया BSF Jawan, पत्नी की हत्या कर फरार । Breaking News ग्वालियर में BSF जवान ज्ञान सिंह पर पत्नी रिंकी की हत्या का आरोप लगा है। आरोपी जम्मू-कश्मीर में तैनात था और करवा चौथ मनाने छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। घटना के वक्त घर में दोनों बच्चे मौजूद थे। 12 साल की बेटी ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। परिजनों को महिला के शरीर पर चोट और गले पर निशान मिले, जिसके बाद हार्ट अटैक से मौत की बताई गई कहानी पर संदेह हुआ। मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। #gwaliornews, #mpnews, #madhyapradesh, #bsf, #bsfjawan, #gwaliorcrime, #wifemurdercase, #karwachauth, #murdercase, #crime news, #bhindnews, #policeinvestigation, #breakingnews, #hindinews, #ndtvmpcg ndtv_news

संबंधित वीडियो