मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के सरईमाल गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास बने जलाशय में नहाने गईं तीन बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। इनमें से एक बच्ची किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आई, जबकि दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों और पुलिस की टीम ने तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#dindori #dindorinews #madhyapradesh #mpnews #damaccident #drowning #wateraccident