Datia Cooperative Bank Scam: एक पुराने सहकारी बैंक घोटाले में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मध्य प्रदेश के दतिया से विधायक राजेंद्र भारती और उनके सह-आरोपी रघुवीर शरण प्रजापति को तीन वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई है. मामला करीब 25 साल पुराना है और इसमें फर्जीवाड़े व वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं. हालांकि अदालत ने दोनों दोषियों को अपील दायर करने के लिए 30 दिन की राहत देते हुए अंतरिम जमानत भी मंजूर की है. यह फैसला मध्य प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. #DatiaBankScam #RajendraBharti #CongressMLA #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #CourtVerdict #ScamCase #MadhyaPradeshNews #TopNews