Hamidia Hospital: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वार्डों का जायजा लिया, डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से बातचीत की और मरीजों से मिलकर इलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री करीब 25 से 30 मिनट अस्पताल में रहे और कुछ कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
#bhopal #hamidiahospital #mohanyadav #cmvisit #hospitalinspection #healthcare #madhyapradeshnews