Chhattisgarh Akvan Cyclone Impact : छत्तीसगढ़ में मौसम की मार, अब क्या करेंगे किसान?। Akvan Cyclone
छत्तीसगढ़ में अकवान तूफान और लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमेतरा के साझा विधानसभा क्षेत्र में गोभी, टमाटर और दूसरी सब्जियों की फसल खराब हो गई है। किसानों के मुताबिक, गोभी पर काले दाग पड़ने और गलने से व्यापारी खरीदने को तैयार नहीं हैं। वहीं रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती और बेमेतरा में धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में धान की बालियां काली पड़ गई हैं और कुछ जगहों पर फसल में अंकुर निकलने लगे हैं। किसानों ने कर्जमाफी, मुआवजे और खराब धान की खरीदी की मांग की है।
Chhattisgarh Farmers Loss | Akvan Cyclone Impact | Bemetara Vegetable Crop Damage | CG Paddy Crop Damage | Farmers Compensation Demand
#chhattisgarh, #cgnews, #farmers, #farmerscrisis, #akvancyclone, #cycloneimpact, #cropdamage, #bemetara, #raigarh, #janjgirchampa, #sakti, #paddyfarmers, #vegetablefarmers, #farmerscompensation, #latestnews
ndtv_news