Bishnoi Gang के नाम पर Businessman Rudra Tripathi को धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती

  • 2:12
  • प्रकाशित: फ़रवरी 26, 2026

Lawrence Bishnoi Gang Threat: सतना (Satna) जिले के शिवराजपुर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी (Satna Real Estate Businessman) रुद्र त्रिपाठी को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद सतना जिले में चर्चा का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने व त्वरित कार्रवाई की मांग की है. 

संबंधित वीडियो