Bihar Crime News: Banka के Mandar Parvat पर लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट । TOP NEWS

  • 3:49
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2026
बिहार में मनचलों और शोहदों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब न तो उन्हें पुलिस का खौफ है और न ही कानून का डर। जमुई की दरिंदगी..समस्तीपुर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर लड़की से छेड़खानी..और मधेपुरा में स्कूल के बाहर सरेआम बदसलूकी की तस्वीरें अभी हमारे और आपके जहन से उतरी भी नहीं थीं, कि अब बांका से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ऐतिहासिक मंदार पर्वत..जो अपनी आस्था और पर्यटन के लिए जाना जाता है, वहां कुछ दरिंदों ने एक बेबस लड़की के साथ न सिर्फ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसे चप्पलों से बेरहमी से पीटा। #banka #mandarparvat #biharnews #women safety #crime news #viralvideo #policeaction #hindinews #shorts #youtubeshorts #breakingnews #crimenews #news ndtv_news

संबंधित वीडियो