Bhupesh Baghel Statement: गोवर्धन पूजा के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बघेल ने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने के प्रसंग का जिक्र करते हुए राहुल गांधी को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया। बीजेपी सांसद और मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडे ने इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए इसे चमचागिरी की पराकाष्ठा करार दिया। सवाल है कि धार्मिक प्रसंग के जरिए दिया गया यह राजनीतिक संदेश अब आस्था और सियासत के विवाद में क्यों बदल गया?
#bhupeshbaghel #rahulgandhi #chhattisgarhpolitics #cgnews #bjp #congress #santoshpandey