Bhopal Crime News : Kaliyasot Dam पर चाकू की नोक पर लूट, 4 दोस्तों की चेन छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार
भोपाल के कलियासोत डैम पर घूमने पहुंचे दो युवकों और दो युवतियों से चाकू दिखाकर चेन लूटने के मामले में रातीबड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। उनके पास से लूटी गई चार चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया है। जब्त माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।
#bhopalnews, #bhopalcrime, #kaliyasotdam, #madhyapradeshnews, #mpnews, #ratibadpolice, #chainrobbery, #robberycase, #cctvfootage, #crimeupdate, #policenews, #threearrested, #crimeinvestigation, #latestnews, #breakingnews
ndtv_news