Anant Chaturdashi 2026: देशभर में बप्पा की विदाई, सुरक्षा हाई अलर्ट! । TOP NEWS

  • 9:05
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2026

देशभर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश उत्सव का समापन हो रहा है। मुंबई में लालबाग से गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा को भव्य विदाई दे रहे हैं। मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भोपाल के रानी कमलापति घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, गोताखोरों, लाइफ जैकेट और पूजा सामग्री के संग्रह के इंतजाम किए हैं। इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश झांकियों का भव्य चल समारोह निकलेगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले समारोह को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। #anantchaturdashi #ganeshvisarjan #ganeshutsav #ganpatibappa #mumbaiganeshvisarjan #lalbaugcha_raja #bhopalnews #indorenews #madhyapradeshnews #chhattisgarhnews #ganeshchaturthi #breakingnews #hindinews #latestnews #lordganesha #ganehsa #bappa #anantchaturdashi #anantchaturdashi2026 #chaturdashi #bappamorya #news #faith #dharma ndtv_news

संबंधित वीडियो