विज्ञापन

Birth Certificate Correction Online: बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में है गड़बड़ी? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें दुरुस्त; जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में भी कोई दिक्कत है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आप घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र में हुई गलतियों को आसानी से सुधार सकते हैं. जानिए, इसकी स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की सूची.

Birth Certificate Correction Online: बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में है गड़बड़ी? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें दुरुस्त; जानें पूरा प्रोसेस
बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में है गड़बड़ी, घर बैठे ऐसे करें दुरुस्त
NDTV

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) किसी भी नागरिक का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज होता है. स्कूल में एडमिशन से लेकर आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार अनजाने में या टाइपिंग की गलती के कारण इसमें बच्चे का नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग या कोई अन्य जानकारी गलत दर्ज हो जाती है.

अगर बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) में नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग या जन्म की तारीख का गलत होना एक आम समस्या है, तो अब आपको इसके सुधार के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है. अब आप बिना किसी भागदौड़ के घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये है जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की प्रक्रिया 

MCD पोर्टल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में सुधार या बच्चे का नाम जोड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें. 

  1. सबसे पहले एमसीडी की ऑफिशियल वेबसाइट `mcdonline.nic.in` पर विजिट करें.
  2. होमपेज पर अपने इलाके के अनुसार संबंधित MCD Zone (जैसे सिविल लाइंस, रोहिणी, करोल बाग, या दक्षिणी दिल्ली आदि) को चुनें.
  3. इसके बाद 'Citizen Login' के विकल्प पर क्लिक करें. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'Generate OTP' पर क्लिक करें. मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को भरकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें.
  4. लॉगिन होने के बाद 'Registration of Birth & Death (RBD)' सेक्शन में जाएं. यहां 'Search Child/Birth Record' पर क्लिक करें और पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर, बच्चे का नाम या जन्मतिथि डालकर अपना पुराना रिकॉर्ड खोजें.
  5. बच्चे का रिकॉर्ड स्क्रीन पर आने के बाद, उसके सामने दिए गए 'Action' बटन पर क्लिक करें. ड्रॉपडाउन मेनू से 'Correction / Add Name' के विकल्प को चुनें.
  6. अब आपके सामने सुधार का फॉर्म खुल जाएगा. जो भी विवरण गलत है (जैसे माता पिता के नाम की स्पेलिंग या बच्चे का नाम), उसे सही सही भरें.
  7. सुधार के समर्थन में मांगे गए आवश्यक सरकारी दस्तावेजों (जैसे पहचान पत्र, अस्पताल का रिकॉर्ड आदि) को स्पष्ट रूप से स्कैन करके PDF फॉर्मेट में अपलोड करें.
  8. यदि कोई ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस या निर्धारित पेनल्टी शुल्क स्क्रीन पर दिखाई दे, तो उसका नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान करें. इसके बाद आवेदन को फाइनल सबमिट कर दें. सबमिट होते ही आपको एक 'Application Number' मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ऑनलाइन सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

गलती के प्रकार और सुधार के आधार पर आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिन्हें डिजिटल रूप में अपलोड करना अनिवार्य है:

  • बच्चे के जन्म के समय अस्पताल से मिली डिस्चार्ज स्लिप (Discharge Summary) या प्रामाणिक बर्थ कार्ड.
  • माता और पिता दोनों के वैध सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य दस्तावेज.
  • नाम या स्पेलिंग में बड़े बदलाव या सुधार के लिए नोटरी द्वारा सत्यापित (Notary Attested) न्यूनतम ₹10 के स्टांप पेपर पर बना हुआ शपथ पत्र.
  • अगर बच्चा बड़ा है और स्कूल जाता है, तो उसकी स्कूल टीसी (Transfer Certificate) या कक्षा 10वीं/प्राइमरी की मार्कशीट.

7-15 दिन का लग सकता है समय

ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच संबंधित ज़ोन के सब रजिस्ट्रार (Sub Registrar) द्वारा की जाती है.आम तौर पर इस पूरी सत्यापन प्रक्रिया और सुधार में 7 से 15 कार्य दिवस (Working Days) का समय लगता है. जैसे ही आपका आवेदन विभाग द्वारा स्वीकृत कर दिया जाता है, आपके रजिस्टर्ड नंबर पर इसकी सूचना आ जाती है. इसके बाद आप दोबारा इसी MCD पोर्टल पर लॉगिन करके अपना नया, QR Code प्रमाणित डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close