India vs Australia: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी और विश्व कप से पहले लास्ट मैच में 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. राजकोट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 286 रनों पर ऑल-आउट हुई और 66 रनों से मुकाबला हार गई. भारत अब विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी.
ऑस्ट्रेलिया से मिले 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को ग्लेन मैक्सवेल के रुप में पहला झटका लगा है. पहले पावर प्ले के बाद सुंदर पवेलियन वापस लौटे हैं. भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने के बाद रोहित शर्मा आउट हुए. रोहित अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 81 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. रोहित भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने 96 रनों की पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने 72 और लाबुशेन ने 72 रनों की पारी खेली. वॉर्नर ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली.