विज्ञापन
3 years ago

IND vs AUS, 2nd ODI:  इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शतकों की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत से मिले 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच के अपने पहले ओवर में मैथ्यू शॉट और स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है. इसके बाद डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालने का प्रसास किया, लेकिन इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला. जब मैच दोबारा शुरु हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 33 ओवरों में 317 रनों का लक्ष्य दिया गया. बारिश के बाद अश्विन ने गेंद संभाली तो उन्होंने  डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन को पवेलियन की राह दिखाकर मैच भारत के पाले में ला दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम उबर नहीं पाई और मैच हार गई. अश्विन ने मैच में 7 ओवरों में 3 विकेट झटके और इन विकटों के साथ ही वो भारत के लिए किसी भी टीम के खिलाफ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने कुंबले को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 विकेट झटके थे. अश्विन के नाम 144 विकेट हैं. भारतीय टीम इस जीत के साथ ही वनडे विश्व कप में नंबर-एक टीम के रुप में जाएगी.

India vs Australia | IND vs AUS | Straight from Holkar Cricket Stadium, Indore|

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close