विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2023

IPL में महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं यह बड़े रिकॉर्ड्स, शायद ही कोई तोड़ पाए इन्हें

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम लीग में कई रिकॉर्ड्स हैं.

IPL में महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं यह बड़े रिकॉर्ड्स, शायद ही कोई तोड़ पाए इन्हें
आईपीएल में धोनी के नाम हैं यह बड़े रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने पांच बार लीग का खिताब अपने नाम किया है.माही की अगुवाई में टीम ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर पांचवी बार लीग का खिताब अपने नाम किया था. इसके जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग में सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरूआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे और उन्होंने चेन्नई को लीग की सबसे सफल टीम बनाया. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, जो किसी दूसरी टीम के मुकाबले काफी अधिक है. महेंद्र सिंह धोनी ने 19 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. धोनी ने इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए, जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए.

आईपीएल में धोनी के नाम हैं यह बड़े रिकॉर्ड्स

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में टीम की अगुवाई की है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने 133 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम को 91 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

कैप्टून कूल माही के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड है. धोनी की अगुवाई में टीम ने 133 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. बतौर कप्तान धोनी का जीत प्रतिशत 58.84 का है.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. धोनी ने आईपीएल में खेले 244 मुकाबलों की 214 पारियों में 38.72 की औसत से 4957 रन बनाए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं. धोनी ने आईपीएल में 344 छक्के लगाए हैं. जो चेन्नई के दूसरे किसी बल्लेबाज से काफी अधिक हैं.

महेंद्र सिंह धोनी 11 मौकों पर आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं. धोनी आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. धोनी ने 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2019, 2021, 2023 के फाइनल खेले हैं.

महेंद्र सिंह धोनी जितना विकेट के आगे सफल हैं उतना ही वो विकेट के पीछे भी सफल हैं. धोनी के नाम आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड है. धोनी ने विकेट के पीछे 180 शिकार किए हैं, जिसमें 42 स्टंपिंग हैं.

महेंद्र सिंह धोनी जितना विकेट के आगे सफल हैं उतना ही वो विकेट के पीछे भी सफल हैं. धोनी के नाम आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड है. धोनी ने विकेट के पीछे 180 शिकार किए हैं, जिसमें 42 स्टपिंग हैं.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 से अधिक मुकाबले खेलने वाले पहले कप्तान हैं.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close