IPL 2026, Gujarat Titans vs Punjab Kings Playing 11 Preview Prediction: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ेंगी. पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करेंगे, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी है. ऐसे में GT और PBKS के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग 11...
कहां और कब खेला जाएगा गुजरात और पंजाब के बीच मुकाबला (GT vs PBKS Match)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को IPL 2026 का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मोहाली के मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. हालांकि टॉस शाम 7 बजे होगा.
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किसका होगा राज? जानिए पिच रिपोर्ट (GT vs PBKS Pitch Report) )
मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है. वहीं बाउंड्री मीडियम होने के कारण यहां चौके-छक्के लगते हैं. ऐसे में इस पिच पर खूब रन बनते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है... हालांकि ओस की वजह से बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है. ऐसे में अगर कोई टीम टॉस जीतती है, तो वो पहले गेंदबाजी करना चुनना पसंद करेगी.
गुजरात और पंजाब के बीच हेड टू हेड (GT vs PBKS Head to Head Record)
GT और PBKS के बीच अब तक कुल छह मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मैच में गुजरात ने जीत हासिल की. वहीं पंजाब टीम ने तीन मैच अपने नाम किए. हालांकि पिछले दो साल की बात करें तो PBKS ने दो मैचों में जीत हासिल की. वहीं GT ने एक मुकाबले अपने नाम किए.
कहां देखें गुजरात और पंजाब के बीच रोमांचक मैच (GT vs PBKS Match Live Streaming)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला देखना चाहते हैं तो आप टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar app) पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, मोहम्मद सिराज,राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, युजवेंद्र चहल,नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन.
ये भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान बनाम चेन्नई , बरसापारा में किसका होगा राज? जानें पिच रिपोर्ट-प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स