CG Cricket Match: रायपुर में दिखा रिंकू सिंह का जलवा, भारत ने दिया ऑस्ट्रलिया को 175 रनों का टारगेट

Cricket News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में खेल जा रहे मुकाबले में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल ने अच्छी पारियां खेली. भारत की तरफ से एक भी अर्धशतक नहीं लगा.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच जारी

Cricket News: भारत (India) ने रिंकू सिंह (Rinku Singh) की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 175 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने शानदार 46 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान चार छक्के भी लगाए. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने भी 37 और दूसरे ओपनर ऋतुराज ने 32 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए जितेश शर्मा ने भी अच्छे हाथ दिखाए और केवल 19 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ठीक ठाक स्कोर बनाया

इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, भारत की शुरुआत भी अच्छी हुई लेकिन बाद में भारत के विकेट गिर गए. एक समय भारत का पचास रन पर एक भी विकेट नहीं गिरा था. और कुछ देर बाद भारत के 63 रन पर तीन विकेट हो गए.  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा. छत्तीसगढ़ के लोग इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे लेकिन तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी कर ली. 

Advertisement

ये भी पढ़े IND vs AUS T20: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20 मैच आज रायपुर में, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पिछले मुकाबले में भारत को करना पड़ा था हार का सामना

भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. भारत को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने एक अविस्मरणीय पारी खेलकर भारत के मुंह से जीत छीन ली थी. भारत के इस मैच का छत्तीसगढ़ के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. भारत अगर इस मुकाबले को हार जाता है, तो फिर सीरीज का निर्णय बेंगलूरु में खेले जाने वाले मैच से होगा. 

ये भी पढ़ें भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रायपुर में लेंगे छत्तीसगढ़ी भाजी का स्वाद, जानिए मेन्यू में क्या है?


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.