श्योपुर में बीच सड़क पर 'हाईवोल्टेज ड्रामा', पिटे पूर्व महिला सरपंच के पति, वीडियो वायरल

श्योपुर के विजयपुर इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते कुछ महिला और पुरषों ने उपचा पंचायत की पूर्व महिला सरपंच के पति की बीच सड़क पर रोकते हुए सरेआम जूते चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

मध्यप्रदेश में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है. पहले मामले में पूर्व सरपंच की बीच सड़क जूतों से पिटाई का है. दूसरा मामला बीच सड़क पति पत्नी का गुत्थम गुत्थी का है. दोनों मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

श्योपुर के विजयपुर इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते कुछ महिला और पुरषों ने उपचा पंचायत की पूर्व महिला सरपंच के पति की बीच सड़क पर रोकते हुए सरेआम जूते चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

Advertisement

बताया जा रहा की उपचा की पूर्व महिला सरपंच के पति राम सिंह कुशवाह सहित परिवार के चार लोग पुराने विवाद में फरियादी थे और विजयपुर न्यायालय में पूर्व सरपंच पति सहित चारों की पेशी थी. लेकिन एक फरियादी के ना आने पर कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. जिसके बाद विजयपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

तो वही परिवार वालों को शक था की रामसिंह ने आरोपी पक्ष से पैसे लेकर राजीनामा कर लिया.इस बात से गुस्साए परिवार की महिलाओं और पुरषों ने रामसिंह को पहले जमकर खरी खोटी सुनाई और उसको सबक सिखाने के लिए उसकी जूते चप्पलों से पिटाई कर दी.