बजट पेश करने के दौरान हर बार अलग अंदाज में नजर आई हैं देश की वित्त मंत्री, देखिए ये तस्वीरें
Nirmala Sitharaman: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को छठीं बार बजट पेश किया है. बजट पेश करने के लिए जब भी संसद भवन पहुंचीं हर बार वे अलग अंदाज में नजर आईं.
-
बजट पेश करने के दौरान हर बार अलग अंदाज में नजर आई हैं देश की वित्त मंत्री, देखिए ये तस्वीरें31 मई 2019 को निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था. वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं. उन्होंने 5 जुलाई 2019 को भारतीय संसद में अपना पहला बजट पेश किया था. इस दौरान उन्होंने रानी कलर की साड़ी पहनी हुई थी. यह चटक रंग खुशी का प्रतीक माना जाता है.
-
बजट पेश करने के दौरान हर बार अलग अंदाज में नजर आई हैं देश की वित्त मंत्री, देखिए ये तस्वीरेंसीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को केंद्रीय बजट 2020-21 पेश किया था. तब उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थीं. जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पीला रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है.