विज्ञापन

MP सरकार का ऐलान, Gwalior की हॉकी खिलाड़ी कृष्णा 'पंख' अवार्ड से होगी सम्मानित

Pankh Award: मध्य प्रदेश सरकार ने 'पंख' पुरस्कार का ऐलान कर दिया है. ग्वालियर शहर की निवासी और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षणरत कृष्णा शर्मा को 'पंख' खेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा.

  • मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षणरत कृष्णा शर्मा को 'पंख' खेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा. सीएम मोहन यादव 20 फरवरी को पंख अवार्ड से सम्मानित करेंगे. (प्रिया शर्मा) (फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली)
  • पुरस्कार समारोह का आयोजन 20 फरवरी को सुबह 11.15 बजे से भोपाल के जहांगीराबाद स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा. खिलाड़ियों को ये पुरस्कार मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदान किए जाएंगे. (प्रिया शर्मा) (फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली)
  • बता दें कि कृष्णा शर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर के नाका चन्द्रबदनी की रहने वाली है. कृष्णा के पिता का नाम सुनील शर्मा और मां माया शर्मा हैं. (प्रिया शर्मा) (फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली)
  • कृष्णा हाल ही में नीदरलैंड्स में हुई सब जूनियर गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिधित्व करके वापस लौटीं हैं. इसके अलावा कृष्णा शर्मा ने इंडिया सब जूनियर, एमपी जूनियर, सब जूनियर और खेलो इंडिया में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. (प्रिया शर्मा) (फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली)
  • कृष्णा ने एनडीटीवी को बताया कि वो राइट आर्म स्ट्राइकर की पोजिशन पर खेलती हैं. वर्तमान में हॉकी अकादमी में कोच वंदना उइके और परमजीत सिंह से हॉकी की बारीकियों को सीख रही हैं. खेल के साथ-साथ कृष्णा शर्मा ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत भी हैं. (प्रिया शर्मा) (फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली)
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;