विज्ञापन

MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका

मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) के पहले संस्करण में फैन्स को कुछ जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले हैं. छह टीमों के बीच हुए खिताबी जंग में एमआई न्यूयॉर्क (MI NY) ने बाजी मार ली और इसमें अहम भूमिका निभाई वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने.

Gallery View
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल (MLC 2023) में तूफानी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. फोटो: @Twitter/MLCricket
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    MI की टीम अमेरिका में भी T20 लीग की चैंपियन बन गई. कप्तान निकोलस पूरन के तूफानी शतक के दम पर मेजर लीग क्रिकेट 2023 पर कब्जा कर लिया. फोटो: @Twitter/MLCricket
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    पूरन ने फाइनल मैच में केवल 55 गेंद पर नाबाद 137 रन बनाए. MI न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच खेले गए फाइनल मैच में पूरन ने गदर मचा दी है. फोटो: @Twitter/MLCricket
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    पूरन ने सिएटल ओर्कास के खिलाफ फाइनल मैच में पहले 16 गेंद पर अर्धशतक जमाया फिर 40 गेंद पर शतक ठोककर गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. फोटो: @Twitter/MLCricket
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    पूरन ने अपनी तूफानी पारी में 13 छक्के और 10 चौके लगाए. पूरन की पारी के दम पर MI न्यूयॉर्क की टीम यह मैच 7 विकेट से जीतने में सफल रही. फोटो: @Twitter/MLCricket
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    आपको बता दें की पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया. फोटो: ANI
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे तेज शतक है. पूरन ने सिर्फ 40 गेंद में ही शतक लगाकर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. फोटो: PTI
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    निकोलस पूरन ने पारी में 13 छक्के लगाए. यानी उन्होंने छक्कों से ही कुल 78 रन बटोरे, इसके बाद पारी में 10 चौके भी लगाए. फोटो: PTI
  • MLC 2023: निकोलस पूरन की वजह से अमेरिका में भी बजा मुंबई इंडियंस का डंका
    बता दें की 137 रन में से 118 रन पूरन ने सिर्फ चौके और छक्के की बरसात करके बनाए, यह पारी टी-20 की बेहतरीन पारी में से एक है. फोटो: @Twitter/MLCSeattleOrcas