मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल दौड़ने का काउंट डाउन शुरू हो गया है. शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण किया. भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होगा.
-
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मेट्रो मॉडल कोच का अनावरणसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मेट्रो ट्रेन को सिर्फ भोपाल सिटी तक नहीं छोड़ेंगे. इसे मंडीदीप तक बढ़ाएंगे. बैरागढ़ होते हुए सीधे सीहोर तक ले जाएंगे. हम तेजी से काम कर आगे बढ़ रहे हैं."