Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी, 80 साल के वोटर्स में भी दिखा जोश-Photo
छत्तीसगढ़ में आज यानी 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है और यह शाम को 5 बजे तक चलेगी. पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव सहित चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान अलग-अलग समय पर हो रहा है.
-
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी, 80 साल के वोटर्स में भी दिखा जोश-PhotoChhattisgarh Election First Phase Voting: छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. वहीं 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. (फोटो क्रेडिट: एएनआई)
-
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी, 80 साल के वोटर्स में भी दिखा जोश-PhotoChhattisgarh Election First Phase Voting: पहले चरण में 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. फोटोः पीटीआई
-
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी, 80 साल के वोटर्स में भी दिखा जोश-PhotoChhattisgarh Election First Phase Voting: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. फोटोः पीटीआई
-
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी, 80 साल के वोटर्स में भी दिखा जोश-PhotoChhattisgarh Election First Phase Voting: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं. इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है. फोटोः पीटीआई
-
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी, 80 साल के वोटर्स में भी दिखा जोश-PhotoChhattisgarh Election First Phase Voting: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है. मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में कराई जा रही है. फोटोः पीटीआई