विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें

संस्कृत सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है. यानी शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए. शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्योता भोजन के लिए निर्देश जारी किए थे कि अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बिताएं. उनके साथ भोजन करें. इस शुभ काम के लिए शीघ्रता से पहल करते हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला धरमपुरा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया.

Gallery View
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    डॉ गौरव सिंह सपरिवार स्कूल पहुंचे सबसे पहले सरस्वती माता का वंदन किया.
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    वे बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हे पंगत में बैठाया और वन बाई वन थाली लगाई. उसके बाद पूड़ी, सब्जी, दाल, चावल और खीर परोसा, यहीं नहीं वे बच्चों के पास जाते रहे और उनकी पसंद पूछकर व्यंजन को फिर से परोसा और अंत में बच्चों को केक खिलाया.
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी. वे खिल उठे और प्यार से कलेक्टर के पास जाकर उपहार स्वरूप पुष्प दिया.
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    कलेक्टर ने इन स्कूली बच्चों के बीच बैठ पत्नी डॉ सुनिता सिंह और दोनों बच्चे आद्या सिंह और अक्षरा सिंह के साथ भोजन किया.
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कलेक्टर को थैंक यू कहा. साथ ही उन्होंने उत्साहित होकर कलेक्टर बनने की भी इच्छा जाहिर की.
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    यदि कोई इच्छुक हो तो हमसे संपर्क करें हम हर महीने में उनका पंजीयन कर एक सिस्टम बना देंगे. उन्हें बच्चों के साथ अपनी खुशी बांटने का मौका मिलेगा और हम उन्हें सम्मानित भी करेंगे.
  • छत्तीसगढ़ : इस IAS अफसर ने जन्म दिन पर बच्चों को भोज का न्योता देकर खुद परोसा भोजन, देखें तस्वीरें
    उनके साथ एसपी संतोष सिंह, डीएफओ विश्वेश्वर राय, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप ने भी भोजन परोसा. फोटो-कंटेंट- अंबु शर्मा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com