विज्ञापन

मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने घाना के रहने वाले ऐस-लियाम नाना सैम अंकरा को दुनिया का सबसे कम उम्र का पुरुष कलाकार माना है. ऐस-लियाम की उम्र महज 1 साल 152 दिन है.

Gallery View
  • मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा
    ऐस-लियाम अपनी पेंटिंग्स को खास तरीके से बनाते हैं. उनकी मां बताती हैं कि कभी-कभी वे किसी पेंटिंग को पूरा नहीं करते हैं, फिर कुछ दिनों के बाद वे उसे पूरा करते हैं. (Photo Credit - guinnessworldrecords.com)
  • मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा
    घाना के रहने वाले ऐस-लियाम नाना सैम अंकरा दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष कलाकार बन गए हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें सबसे कम उम्र का कलाकार घोषित किया है. महज 1 साल 152 दिन की उम्र में घाना के इस छोटे कलाकार ने अपनी कला से सबको अपनी ओर आकर्षित किया है. (Photo Credit - guinnessworldrecords.com)
  • मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा
    ऐस-लियाम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ-साथ घाना गणराज्य की प्रथम महिला का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. ऐस-लियाम की मां ने बताया कि उन्होंने घाना के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय में पहली बार ऐस-लियाम की प्रदर्शनी लगाई. (Photo Credit - guinnessworldrecords.com)
  • मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा
    इस प्रदर्शनी में ऐस-लियाम की बनाई गई 20 से अधिक पेंटिंग लगाई गई. इस प्रदर्शनी का नाम द साउंडआउट प्रीमियम प्रदर्शनी था. यहां उनकी कुल 10 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं और बिक्री के लिए रखी गईं. उन 10 में से नौ प्रदर्शनी के दौरान बिक गई. (Photo Credit - guinnessworldrecords.com)
  • मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा
    ऐस-लियाम नाना सैम अंकरा की मां चैन्टेल भी एक कलाकार हैं. उन्हें ऐस-लियाम के पेंटिंग के प्रति जुनून का पता तब चला, जब वह सिर्फ 6 महीने के थे. उन्होंने बताया कि जब ऐस-लियाम रेंगना सीख रहे थे, तब उन्होंने पहली बार पेंटिंग बनाई थी. (Photo Credit - guinnessworldrecords.com)
  • मिलिए दुनिया के सबसे युवा कलाकार से, चित्रकारी ऐसी कि बड़े-बड़े पीछे छूट जाएं, दो साल से भी कम उम्र में किया ये बड़ा कारनामा
    ऐस-लियाम की मां ने बताया कि उन्होंने फर्श पर बिना फैलाए कैनवास का एक टुकड़ा रखा और कमीशन पेंटिंग पर काम करते समय उसे व्यस्त रखने के तरीके के रूप में उस पर कुछ पेंट गिरा दिया. जिसके बाद ऐस-लियाम ने पूरे कैनवास पर पेंट फैलाना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने द क्रॉल नामक अपनी पहली पेंटिंग बनाई. (Photo Credit - guinnessworldrecords.com)