विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2023

राजगढ : राजगढ़ जिला चिकित्सालय पूर्व स्टोर कीपर के घर पड़ा लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला 

अशफाक अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ रहे है, उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया .

राजगढ : राजगढ़ जिला चिकित्सालय पूर्व स्टोर कीपर के घर पड़ा लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला 

विदिशा जिले तहसील लटेरी आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने राजगढ़ में रिटायर्ड स्टोरकीपर स्वास्थ्य विभाग अशफाक खान के घर पर छापा मार कार्यवाही की गई लटेरी पुलिस एवं लोकायत की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई  

अशफाक अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ रहे है, उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया .

अभी तक की जांच पर अशफाक अली उनके पुत्र जीशान अली , शारिक अली ,पुत्री हिना कौसर और पत्नी श्रीमती राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए हैं.

अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही है.

 अशफाक अली के ग्रीन वैली कॉलोनी भोपाल स्थित मकान तथा लटेरी स्थित मकान पर 2 टीमों के द्वारा सर्च की कार्रवाई की जा रहे हैं .अभी तक की कार्रवाई पर लटेरी में चार भवन जिसमें एक 14000 स्क्वायर फीट पर निर्माणाधीन शॉपिंग कंपलेक्स तथा लगभग 1 एकड़ जमीन पर करीब 25 सौ वर्ग फीट का आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है.उनके द्वारा लटेरी में मुस्ताक मंजिल नाम से एक तीन मंजिला भवन भी बनवाया गया है जिसमें प्राइवेट स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है.

भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नगदी प्राप्त हुई है जिसकी गिनती की जा रही है .सोने चांदी के जेवरात , कीमती घड़ियां और घरेलू उपयोग के कीमती सामान मिले हैं जिनकी सूची तैयार की जा रही है.अभी तक की जांच और सर्च कार्रवाई के दौरान आरोपी अशफाक अली और उनके परिजनों के नाम पर चल अचल संपत्ति लगभग 10 करोड उजागर होने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com