Congress Leader Suicide: युवा कांग्रेस नेता का शव कमरे में लटका मिला, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

Congress Leader Suicide: युवा कांग्रेस नेता शिवांस कांग्रेस सेवा दल के महासचिव पद पर थे. मौके पर पहुंची पुलिस 22 वर्षीय कांग्रेस नेता के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है. मृतक कांग्रेस युवा नेता ने शनिवार देर रात खुद को कमरे में बंद कर खुदकुशी को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
युवा कांग्रेस नेता शिवांस (फाइल फोटो)

Congress Leader Suicide:  शिवपुरी जिले के युवा कांग्रेस नेता शिवांस का शव शुक्रवार सुबह उसके कमरे में लटका हुआ मिला. मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का महासचिव शिवांस की उम्र करीब 22 वर्ष थी. अभी तक कांग्रेस नेता के सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड भी बरामद नहीं हुआ है. 

युवा कांग्रेस नेता शिवांस कांग्रेस सेवा दल के महासचिव पद पर थे. मौके पर पहुंची पुलिस 22 वर्षीय कांग्रेस नेता के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है. मृतक कांग्रेस युवा नेता ने शनिवार देर रात खुद को कमरे में बंद कर खुदकुशी को अंजाम दिया.

MNREGA Laborer: अबूझ पहेली बनी अदृश्य महिला, रोजाना करती है मजदूरी और खाते में पहुंच जाती है सैलरी!

कांग्रेस नेता शिवांस की लाश सुबह उसके कमरे से बरामद किया गया

रिपोर्ट के मुताबिक मामला जिले के पोहरी कस्बे का है. युवा कांग्रेस नेता शिवांस की लाश सुबह उसके कमरे से बरामद किया गया. परिजन तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवा कांग्रेस सेवा दल के नेता के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है.

Advertisement

युवा नेता के कमरे से पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट्स

पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आखिर ऐसी कौन सी वजह थी, जिस कारण के चलते युवा नेता को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ गया. फिलहाल, इस संबंध में युवा कांग्रेस नेता के परिजनों ने भी कोई बड़ा कारण उजागर नहीं किया है.

ये भी पढ़ें-युवक की आ गई मौज, बैंक खाते में अचानक आ गए 58 करोड़ 61 लाख रुपए, अब पीछे पड़ी आईटी


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.