Year Ender 2023: मध्य प्रदेश को 2023 में क्या-क्या हुआ हासिल? राज्य ने खोए कई बड़े चेहरे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में 'एकात्मता की मूर्ति' का अनावरण और 'अद्वैत लोक' का शिलान्यास किया. ओंकारेश्वर के मान्धाता पर्वत पर 108 फीट ऊंची आचार्य शंकर की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में देशभर साधु-संत शामिल हुए थे.

Advertisement
Read Time: 18 mins
2

MP Year Ender 2023 : साल 2023 में मध्य प्रदेश को कई बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल हुए. चाहें वंदे भारत ट्रेन हो या सांची के रूप में देश की पहली सोलर सिटी प्रदेश ने विकास की सीढ़ी पर एक कदम ऊपर बढ़ाया. हालांकि इस साल कई वरिष्ठ और बड़े चेहरों ने दुनिया को अलविदा भी कह दिया. आइए जानते हैं कि 2023 में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हासिल क्या था और राज्य ने क्या गंवाया?

2023 में मध्य प्रदेश को क्या-क्या मिला?

जगदीशपुर को मिली खोई पहचान : भोपाल के पास इस्लामनगर को 308 साल बाद अपना असली नाम जगदीशपुर और खोई पहचान वापस मिली. मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की राजधानी भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया. जगदीशपुर इस इलाके का पहले का नाम था. 

इंदौर नगर निगम ने बनाया इतिहास : इंदौर नगर निगम ने सौर ऊर्जा के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी कर इतिहास बनाया. इंदौर शहर स्वच्छता के मामले में देश में लगातार नंबर वन रहा है. 2023 में इंदौर नगर निगम ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ाया. निगम ने खरगोन जिले के जलूद में नर्मदा किनारे सोलर प्लांट लगाने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी  किया. ग्रीन बॉन्ड जारी करने वाला इंदौर देश का पहला शहर है.

यह भी पढ़ें : MP Year Ender 2023: मध्य प्रदेश के लाल जिन्होंने 2023 में किया कमाल!

बुरहानपुर बना आदर्श जिला : जल जीवन मिशन में बुरहानपुर जिला देश में आदर्श जिला बना. जिले की 167 ग्राम पंचायतों के 254 गांव के 1 लाख से अधिक परिवारों को स्वच्छ जल मिल रहा है.

Advertisement

MP को मिला पुरस्कार : 2023 में प्रदेश को कई सम्मान और अवॉर्ड मिले. जल संसाधनों के प्रबंध-संरक्षण और संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला.

बुजुर्गों ने पहली बार विमान से किया तीर्थ : 2023 में मध्य प्रदेश देश में पहली बार विमानों से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने वाला राज्य बना. मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सरकारी खर्च पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया. इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया गया.

Advertisement

देश की पहली सोलर सिटी : 2023 में सांची देश की पहली सोलर सिटी बनी, जहां घर, सड़कें, दफ्तर सब कुछ सौर ऊर्जा से ही रौशन होंगे. सारे सरकारी भवन जैसे रेलवे स्टेशन, होटल गेटवे, सीएम राइज स्कूल, पोस्ट ऑफिस इन सब पर सोलर पावर प्लांट्स लगाए गए हैं.

आदिगुरू शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में 'एकात्मता की मूर्ति' का अनावरण और 'अद्वैत लोक' का शिलान्यास किया. ओंकारेश्वर के मान्धाता पर्वत पर 108 फीट ऊंची आचार्य शंकर की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में देशभर साधु-संत शामिल हुए थे.

Advertisement

तबला वादन का वर्ल्ड रिकॉर्ड : शास्त्रीय संगीत की शानदार विरासत वाले ग्वालियर को इस साल सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल हुई. यूनेस्को ने ग्वालियर को म्यूजिक सिटी का खिताब दिया. इस सफलता को यादगार बनाने के लिए 25 दिसंबर को ग्वालियर ने एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. प्रदेश भर के 1300 से ज्यादा तबलावादकों ने ग्वालियर के ऐतिहासिक किले की प्राचीर पर एक साथ ऐसा तबलावादन किया कि यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.

यह भी पढ़ें : MP News: घर-गृहस्थी संभालते-संभालते लगातार दूसरी बार डिप्टी कलेक्टर बनीं सिम्मी यादव

2023 में मध्य प्रदेश ने क्या खोया? 

कई चीतों को खोया : सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क लाया गया था, जबकि इस साल फरवरी में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया. मार्च 2023 में चार शावकों का जन्म हुआ. इस साल मार्च से अब तक तीन शावकों समेत नौ चीतों की मौत हो चुकी है. बाकी 15 चीते अगस्त से 'बोमास' (विशेष बाड़े) में हैं. अब तक चार चीतों को जंगल में छोड़ा जा चुका है, जिससे पर्यटक उनका दीदार कर सकते हैं.

पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी का निधन : 1972 बैच के आईएएस ऑफिसर और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी ने 2023 में दुनिया को अलविदा कह दिया. प्रदेश के कई बड़े प्रशासनिक फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही. 

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्‍य सचिव निर्मला बुच का निधन : जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्‍य सचिव निर्मला बुच का निधन हो गया था. उनकी उम्र 97 साल थी. वह 1960 बैच की आईएएस अधिकारी थीं.

पूर्व मंत्री सरताज सिंह का निधन : मध्य प्रदेश में BJP के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का जुलाई में 83 की उम्र में निधन हो गया था. सरताज सिंह नर्मदापुरम संभाग से BJP के सबसे कद्दावर वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते थे. वह 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे.