भोपाल में हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिलाओं ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ने का भी आरोप

भोपाल के कोलार स्थित डी-मार्ट के सामने ट्रैफिक सिपाही और रेलवे महिला कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोलार स्थित डी-मार्ट के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. ​आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की, जिसके जवाब में बस में सवार महिलाओं ने भी सिपाही के साथ सड़क पर ही मारपीट कर दी. महिलाओं पर सिपाही की वर्दी फाड़ने का आभी आरोप लगा है.

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष कोलार थाने पहुंच गए. रेलवे कर्मियों का कहना है कि सिपाही ने मर्यादा लांघी, वहीं सिपाही का भी अपना दावा है. ​पुलिस अब इस मामले सीसीटीवी देख गहराई से जांच कर रही है कि आखिर सरेराह कानून को हाथ में लेने की शुरुआत किसने की? चेकिंग में लगे पुलिसकर्मी की वर्दी किसने फाड़ी.

Advertisement

पिकनिक मनाकर लौट रही थी महिलाएं

उधर, कोलार रोड पर ट्रैफिक पुलिस के जवान को महिलाओं ने दांत से काटा है. आरक्षक को कई जगह दांत से काटने निशान मिले. रेलवे कर्मचारियों पर आरक्षक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है. दो महिला औक दो पुरुष समेत अन्य पर मामला दर्ज किया गया. महिलाएं कोलार डैम से पिकनिक मना कर लौट रहीं थी. चेकिंग पर मौजूद आरक्षक ने बस को रोका था, जहां बस के आगे लटक रहे बैनर को हटाने की बात कही थी. इसी को लेकर विवाद बढ़ गया.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें