VIDEO: बाइक सवार ने मारी टक्कर, कई फीट तक सड़क पर घसीटा; कथा सुनकर लौट रही महिला के साथ गंभीर हादसा

सरवटे की पहाड़िया निवासी रामवती कुशवाह और ऊषा कुशवाह बाबा गार्डन में कथा सुनकर शाम पौने 6 बजे पैदल लौट रही थीं. गोपाल कुशवाह मैरिज गार्डन के पास किराना दुकान के सामने बाइक चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महिला को कई फीट तक बाइक से घसीटा.
NDTV

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है.  महिला जब भागवत कथा सुनकर पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद महिला कई फीट तक घिसटती भी चली गई. इससे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटेंआई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनकी हालत चिंताजनक है.

पुलिस के अनुसार, सरवटे की पहाड़िया निवासी बृजेश कुशवाह ने गिरवाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनकी ताई रामवती कुशवाह और पड़ोस में रहने वाली ऊषा कुशवाह सोमवार को गिरवाई थाने के पास बाबा गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने गई थीं. शाम करीब पौने छह बजे कथा समाप्त होने के बाद दोनों महिलाएं पैदल घर लौट रही थीं.

Advertisement

बहुत जोरदार थी टक्कर

इसी दौरान गोपाल कुशवाह के मैरिज गार्डन के पास स्थित किराना दुकान के सामने पीछे से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए रामवती कुशवाह को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसट गईं. घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को पहले जयारोग्य अस्पताल (JAH) पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- MP में बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं, रहम की भीख मांगता रहा; दबंगों के आतंक का सामने आया वीडियो