Video : चौपाटी पर दुकानदारों ने तीन शिक्षकों की जमकर की पिटाई, ये निकली विवाद की जड़

Bike Parking Dispute : मध्य प्रदेश के बैतूल में दुकानदारों ने तीन शिक्षकों को जमकर बीच सड़क पर पीटा है. पास खड़े लोग तमाशा देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे. मामला बीते दिन का है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चौपाटी में मारपीट के दौरान का एक चित्र.

MP News In Hindi : तीन शिक्षकों को दुकानदारों ने बीच सड़क पर सबके के सामने खूब पीटा है. ये मामला बैतूल जिले का है, जहां बुधवार को चौपाटी पर शिक्षकों को पिटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. यहां, भी वही हुआ, जो अक्सर ऐसी स्थित में हर जगह होता है, लोग दूर से खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, और शिक्षकों को दुकानदार पीट रहे थे. शिक्षकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

Advertisement

इस विवाद की वजह बाइक पार्किंग निकली. दरअसल, बुधावर देर शाम चौपाटी पर शिक्षक बाइक खड़ी कर रहे थे. तभी दुकानदारों ने उन्हे मना किया. फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई, और बात मारपीट तक आ गई. इस दौरान एक शिक्षक को पिटता देख अन्य दो शिक्षक बीच-बचाव करने पहुंचे, तो दुकानदारों ने उन्हें भी पीट दिया. इस घटना के बाद शिक्षकों में गुस्सा है. आरोपियों पर शख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही है. 

ये भी पढ़ें- ढाबे में हुआ था विवाद, हलवाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाई इंसाफ की गुहार

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शिक्षक को चौपाटी के दुकानदार मिलकर बेरहमी से मारपीट कर रहे है, जिसे बचाने आए साथी दो शिक्षकों को भी दुकानदारों ने जमकर पीट दिया. चौपाटी पर खड़े लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है. फिलहाल, शिक्षकों ने गंज थाने में शिकायत की है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.वहीं, इस मामले को लेकर अरविंद कुमरे,थाना प्रभारी गंज ने मीडिया को मामले से अवगत कराया है.  

ये भी पढ़ें- कोबे और ओसाका में आज निवेशकों से मिलेंगे सीएम मोहन, हेल्थ केयर, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में तलाशेंगे संभावनाएं

Advertisement


Topics mentioned in this article