MP-UP Smmit: सीएम मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश में होंगे. सीेएम वाराणसी में आयोजित ‘मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन' में शामिल होंगे. दो पड़ोसी राज्यों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और स्किल्स में पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए आयोजित समिट में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच ट्रेड, इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट, स्किल डेवलपमेंट, हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन और टूरिज्म जैसे कई सेक्टर्स में एग्रीमेंट्स पर साइन भी होंगे.
ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्य के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पॉलिसीमेकर्स हिस्सा लेंगे
समिट में एमपी और यूपी के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और पॉलिसीमेकर्स हिस्सा लेंगे
रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्य के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पॉलिसीमेकर्स हिस्सा लेंगे, जो ओडीओपी इनिशिएटिव के इम्प्लीमेंटेशन और भविष्य की दिशा पर फोकस करेंगे. इस कॉन्फ्रेंस में एमपी लोकल प्रोड्यूसर्स और कारीगरों के लिए इकोनॉमिक एम्पावरमेंट का मॉडल पेश करेगा. राज्य की ओडीओपी कोशिशों को नेशनल पहचान मिली है, जिसमें ओडीओपी अवार्ड्स 2024 में सिल्वर अवार्ड भी शामिल है.
एक बड़े वैल्यू-चेन मॉडल के तौर पर डिजाइन ODOP पर फोकस है MP-UP समिट
गौरतलब है ओडीओपी इनिशिएटिव हर जिले से यूनिक प्रोडक्ट्स की पहचान करता है, उन्हें प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केट एक्सेस से जोड़ता है. इसे एक बड़े वैल्यू-चेन मॉडल के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो सिर्फ पारंपरिक प्रोडक्ट्स को बचाने के बजाय कारीगरों, किसानों और छोटे-मोटे उद्यमियों को टिकाऊ आर्थिक मौके देता है.
ये भी पढ़ें-MP में 27 फीसदी OBC आरक्षण को लेकर जल्द आएगा फैसला, 16 अप्रैल से शुरू होगी फास्ट ट्रैक सुनवाई
समिट से ओडीओपी प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट के मौके बनने मिलने की है उम्मीद
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस इवेंट से ओडीओपी प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट के मौके बनने, एक्सपोर्ट में तेजी आने और कारीगरों और एंटरप्रेन्योर्स के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है. दोनों राज्यों के बीच सहयोग और जानकारी का लेन-देन ओडीओपी को एक मजबूत नेशनल इकोनॉमिक मॉडल के तौर पर मजबूत करेगा.
ये भी पढ़ें-लोकार्पण के लिए तैयार इंदौर एयरपोर्ट का T-1 टर्मिनल, सीएम मोहन 29 मार्च को करेंगे उद्घाटन, जानिए खासियत