प्‍यार में 7 हजार KM दूर आई फ्रांस की युवती, MP के युवक से की लव मैर‍िज, जानें कैसे दे बैठी थी दिल? देखें PICS

French girl MP Singrauli Boy Love Marriage: फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया 7 हजार किलोमीटर दूर से सिंगरौली पहुंची और बेल्जियम में मिले प्रेमी संदीप कुमार सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई. फ्रांस से 50 रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई यह शादी वैलेंटाइन-डे 2026 से पहले चर्चा का केंद्र बन गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

France Girl Marriage in Madhya Pradesh: मोहब्‍बत के महीने फरवरी में वैलेंटाइन वीक (Valentine Day 2026) शुरू होने से पहले अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. फ्रांस की एक युवती (French girl) 7 हजार किलोमीटर का सफर तय कर भारत आई और मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली (MP Singrauli Boy) में अपने प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई. यह लव मैरिज (Love Marriage) पूरे सिंगरौली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

France Girl Love Marriage Singrauli Madhya Pradesh

फ्रांस से सिंगरौली तक पहुंचा प्यार

दरअसल, मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली निवासी संदीप कुमार सिंह बैढन से फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया को प्यार हो गया. प्यार परवान चढ़ा और 6 फरवरी 2026 को युवती सात समंदर पार कर भारत पहुंच गई. दोनों की शादी पूरी तैयारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की गई. 

France Girl Love Marriage Singrauli Madhya Pradesh

शादी में शामिल हुए फ्रांस से 50 रिश्तेदार

यह शादी कई मायनों में खास रही. दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों में से लगभग 50 लोग फ्रांस से सिंगरौली पहुंचे. बीते दिनों हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें सभी फ्रांसीसी मेहमान पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुए. यह नजारा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. 

France Girl Love Marriage Singrauli Madhya Pradesh

बेल्जियम में हुई थी पहली मुलाकात

बताया जा रहा है कि सिंगरौली के युवक संदीप कुमार सिंह ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेल्जियम में स्थायी रूप से निवास शुरू किया. वहीं उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया से हुई. पहले सामान्य परिचय हुआ, फिर दोस्ती और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया. 

Advertisement

France Girl Love Marriage Singrauli Madhya Pradesh

परिवारों की सहमति से हुआ विवाह

दोनों ने अपने-अपने परिवारों से शादी की बात रखी, जिस पर दोनों परिवारों ने सहमति जताई. इसके बाद सिंगरौली में शादी करने का फैसला लिया गया. फ्रांस से आए रिश्तेदारों के साथ परंपरागत रस्में निभाई गईं. 

France Girl Love Marriage Singrauli Madhya Pradesh

होटल हेरिटेज पैलेस में सात फेरे

आज होटल हेरिटेज पैलेस सिंगरौली में दोनों ने सात फेरों के साथ विवाह किया. शादी में शहनाई और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी.
फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया वर्तमान में सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वैलेंटाइन-डे 2026 से पहले हुई यह अंतरराष्ट्रीय प्रेम कहानी जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस अजब प्रेम की गजब कहानी को खूब सराह रहे हैं. 

Advertisement

France Girl Love Marriage Singrauli Madhya Pradesh