उमरिया: जोहिला डैम के चार गेट खुले, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जोहिला डैम के 4 गेट 2-2 मीटर खोलकर पानी का स्तर लेबल में लाया जा रहा है. दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच शाम तक बारिश जारी रही. शाम तक 24 घंटे में 129 मिमी यानि 5.7 इंच वर्षा हुई है. यहां के स्थानीय लोगों के बीच बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

मध्य प्रदेश/उमरिया: जिले में लगातार भारी बारिश के चलते जहां नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं, जिले के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र का जोहिला डैम पानी से लबालब हो गया. प्रबंधन को पानी का स्तर मेंटेंन करने के लिए पांच में से चार गेट खोल दिए. इस कारण लोगों के बीच बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

जोहिला डैम के 4 गेट 2-2 मीटर खोलकर पानी का स्तर लेबल में लाया जा रहा है. दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच शाम तक बारिश जारी रही. शाम तक 24 घंटे में 129 मिमी यानि 5.7 इंच वर्षा हुई है. यहां के स्थानीय लोगों के बीच बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

Advertisement

इधर, बांध से पानी छोड़ने के दौरान सुंदर नजारा देखने दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही. लोग अपने अपने मोबाइल में यह दृश्य कैद कर रहे थे. इस संबंध में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी एचएस नामदेव ने बताया कि डैम के चार गेट खोले गए हैं. गेट  खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है. 
     
ये भी पढ़ें:- 
बेरहम गुरु! स्कूल से मिली यूनिफॉर्म के बारे में दोस्तों को बताया तो टीचर ने पीट-पीटकर किया अधमरा

मध्यप्रदेश के कूनो में एक और चीते की मौत, अब तक 9 की गई जान

Topics mentioned in this article