Two Friends Drowned: उज्जैन में सोमवार को दोस्तों के साथ गिट्टी के खदान में नहाने गए दो किशोर डूब गए. दर्दनाक हादसे में मारे गए एक किशोर का शव रात में ही निकाल लिया गया, लेकिन खदान में डूबे दूसरे किशोर का शव नहीं निकाला जा सका, जिसे आज सुबह यानी मंगलवार को बाहर निकाला जाएगा.बताया जाता है खदान में कुल 9 किशोर कोचिंग के बहाने खदान में नहाने उतरे थे, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: अचानक आसमान से गिरी आफत, कवच बन गया सिर पर लगा हेलमेट. मौत को छूकर लौट आया युवक
5 घंटे मशक्कत के बाद किशोर का शव निकाला गया
रिपोर्ट के मुताबिक खदान में तैरते हुए मारे गए किशोर शुभम पिता किरण जाटव और अनस पिता हामिद सोमवार दोपहर ग्राम करौंदिया स्थित गुप्ता की खदान पर नहाने गए थे, जहां तैरने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबकर माारे गए. हरकत में आए प्रशासन ने SDRF को बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया. करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे शुभम का शव निकाला गया, लेकिन अमन का शव नहीं निकाला जा सका.
खदान में 50 फीट नीचे दबा है किशोर अनस का शव
होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंड संतोष जाट ने बताया 16 वर्षीय अनस का शव खदान में 50 फिट नीचे दबा है. उन्होंने बताया कि वाटर कैमरे की मदद से पता चला दोनों किशोर गहराई में जाकर पत्थरों के बीच फंस गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शुभम को तो निकाल लिया, लेकिन अनस करीब 50 नीचे पत्थरों में दबा दिखाई दिया, जिसका शव रात ज्यादा होने के कारण नहीं जा सका.
ये भी पढ़ें-बदमाशों से अकेले भिड़ गई महिला, पकड़ लिया गिरेबां, चाकू घोंप जान बचाकर भागे लुटेरे, अस्पताल में दर्दनाक मौत
SDRF ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल सकी एक किशोर का शव
घर से बिना बताए खदान में नहाने निकले थे किशोर
बताया जा रहा है कि दोपहर खदान में नहाने के लिए निकले अधिकांश किशोर घर से बिना बताए कोचिंग जाने के बहाने करोंदिया पहुंचे थे. खदान में नहाने उतरे किशोरो में उज्जवल सोलंकी गणेशपुरा मक्सीरोड़, वरूण रायकवार, आकाश मरमट,आलेख चौहान पांड्याखेड़ी, पूरब साहू पंवासा, आयुष गोमे और विनय सेंगर निवासी कंचनपुरा निवासी सुरक्षित निकले, लेकिन उनके दो साथी 2 डूब गए.
ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी