Ujjain Bus Accident: उज्जैन में बारातियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार; 27 लोग घायल

Ujjain Road Accident: उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया. यहां बारात लेकर इंदौर जा रही बस बड़नगर रोड पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस हादसे में 27 से अधिक घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ujjain Bus Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मुस्लिम युवक की बारात लेकर इंदौर जा रही बस बड़नगर रोड (Bus Accident) पर पलट गई. हादसे से अफरा तफरी मच गई. आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस हादसे में 27 से अधिक घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. यह हादसा बड़नगर रोड पर हुआ है.

बारात लेकर जा रही बस पलटी

घटनानुसार, खाचरोद निवासी युवक की बारात शुक्रवार को बस से इंदौर जा रही थी. जासी ही बस इंगोरिया के जहांगीरपुर के पास पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित होकर बस पलटी गई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, इस बस में महिला, पुरुष और बच्चे सवार, जो बस के अंदर फंस गए. उनकी चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बस से निकाला. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी. 

Advertisement

कई लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इंगोरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में से सभी यात्रियों को निकालने के बाद क्रेन मंगवा ओर बस को उठवाई, देखा की कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है. अब तक की सूचना के अनुसार, हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: छत्तीसगढ़ में RCB का डबल धमाका, मुंबई और KKR से होगी टक्कर, विराट-रोहित लगाएंगे चौके-छक्के

Topics mentioned in this article