रायसेन में खंबे से बांधकर युवकों को पीटा, करंट भी लगाया; मोटर चोरी के आरोप में दी तालिबानी सजा

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज है. मानवाधिकार आयोग के सदस्य द्वारा शेयर किए जाने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खंभे से दोनों युवकों को बांधा.

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. साथ ही आरोप है कि उन्हें करंट भी लगाया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है.

यह वीडियो रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलई डैम के पास का बताया जा रहा है. आरोप है कि मोटर चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कुछ लोगों ने खेत पर ले जाकर खंभे से बांध दिया और उसे बिजली का करंट देकर कथित तौर पर पूछताछ की. आरोप है कि युवक से मोटर चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम उगलवाने के लिए यह अमानवीय हरकत की गई.

Advertisement

पीड़ित युवक धनियाखेड़ी गांव के बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है.

वीडियो कब का है, इसकी भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना का वीडियो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है.

ये भी पढ़ें- नाबालिग लड़की संग लॉज में पकड़ा गया शादीशुदा युवक, शिवपुरी में लोगों ने चप्पलों से पीटकर निकाला जुलूस