मऊगंज में नदी में नहाते समय डूबे दो मासूम, एक दोस्त को बचाने के प्रयास में गई दूसरे की भी जान

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर पिपराही अदवा नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई. दोनों बच्चे खेलने के लिए नदी पर बने पुल पर गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे ने परिवारों से उनके घर के चिराग छीन लिए. दोनों बच्चे 9 और 10 साल के थे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. शवों को बाहर निकाल लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

मामला हनुमना थाना क्षेत्र का है, जहां पिपराही अदवा नदी में बुधवार दोपहर को दो बच्चे डूब गए थे. मृतकों की पहचान आकाश सिंह (9) पिता वंशबहादुर सिंह और दूसरा दीपक सिंह (10) पिता कन्हैया सिंह के रूप में हुई.

Advertisement

एक दोस्त को डूबते देख दूसरे ने लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेलने के लिए नदी की तरफ गए. वह पुल पर खड़े होकर नदी में छलांग लगा रहे थे. बताया जा रहा है कि खेलने की दौरान आकाश ने अदवा नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी. पहले तो खेल-खेल में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जैसे ही दूसरे दोस्त दीपक ने आकाश को डूबते देखा. आनन-फानन दीपक ने दोस्त को बचाने के लिए पुल से छलांग लगा दी. नदी के बीचोबीच गहरे पानी में दोनों समा गए और पल भर में पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई.

जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी. आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया, तब जाकर दोनों किशोरों का शव बरामद हुआ. तत्काल पिपराही चौकी पुलिस को सूचना दी गई. पिपराही चौकी प्रभारी गुलाब वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दोनों शव को बरामद कर पीएम के लिए हनुमना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

ये भी पढ़ें- भोपाल में स्विमिंग पूल में तैरते समय बिजनेसमैन को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम