गलना शुरू हो गई थी ट्विशा की बॉडी, भाई नहीं पहचान पाया था बहन का चेहरा; आज भोपाल में ही होगा अंतिम संस्कार

Twisha Sharma Update: भोपाल एम्स में कई दिनों से रखा ट्विशा शर्मा का शव गलना शुरू गया था, क्योंकि वहां शव के मुताबिक तापमान नहीं था. ट्विशा का भाई भी पहली बार में शव पहचान नहीं पाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है और परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसके बाद भोपाल में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिजनों ने बताया कि शव को 10 दिन से ज्यादा समय हो चुका है. इस वजह से बॉडी में कई बदलाव हुए हैं, जिस कार शव दिल्ली ले जाना संभव नहीं है. वहीं, यह भी सामने आया है कि ट्विशा का शव भी गलना शुरू हो गया था, जहां उसे रखे हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया था.

ऋषिकेश से था खासा लगाव, वहीं विसर्जित करेंगे अस्थियां

परिजनों ने भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि भोपाल के भदभदा शमशन घाट में ट्विशा का दाह संस्कार किया जाएगा. भाई हर्षित ने बताया कि ट्विशा की अस्थियां ऋषिकेश में विसर्जित की जाएंगी, क्योंकि उसे ऋषिकेश से खासा लगाव था. वह अक्सर यहीं पर छुट्टी मनाने जाया करती थी.

Advertisement

गलना शुरू हो गई थी बॉडी, भाई नहीं पहचान पाया शव

वहीं, पोस्टमॉर्टम रूम के अंदर की भी जानकारी सामने आई है, जहां पीएम करने वाले डॉक्टरों ने सबसे पहले ट्विशा का शव भाई मेजर हर्षित शर्मा को दिखाया था. पहली बार तो शव की हालत देख वह पहचान नहीं पाए, लेकिन तोड़ी देर बाद ही वह डॉक्टरों के सामने रोने लगे. शव के मुताबिक तापमान नहीं होने के कारण ट्विशा की बॉडी डिकम्पोज (गलना) होना शुरू हो गई थी.

NOTE: यह खबर अपडेट की जा रही है...

Topics mentioned in this article