Twisha Case: गर्भपात और डिप्रेशन से मौत का कनेक्शन तलाशेगी CBI, आज खत्म हो रही समर्थ-गिरिबाला की रिमांड

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी पति और सास को सीबीआई आज फिर से कोर्ट में पेश करेगी, जहां उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की आज कोर्ट में होगी पेशी.

Twisha Sharma News: ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है. जांच एजेंसी को अभी भी कई सवालों के जवाबों की तलाश है, जिसके लिए जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है. इस वजह से और सीबीआई कोर्ट से दोनों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है. उधर, सीबीआई ने सोमवार को ट्विशा के परिजनों से दिल्ली में भी पूछताछ की है.

जांच एजेंसी ने ट्विशा की भाभी कैप्टन डॉ राशि शर्मा और चचेरी बहनों से दिल्ली में मामले की जानकारी ली है. साथ ही समर्थ और ट्विशा के वैवाहिक संबंधों, वॉट्सऐप चैट को लेकर जानकारी ली.

Advertisement

गर्भावस्था, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एंगल से जांच

इसके अलावा सीबीआई ट्विशा शर्मा के गर्भपात और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर भी पड़ताल करेगी. सीबीआई ने निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए समन जारी किया है, जिसने कथित रूप से ट्विशा को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी की सलाह दी थी.

मनोचिकित्सक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिनसे ट्विशा नियमित रूप से परामर्श लेती थी. इनसे पूछताछ से सीबीआई यह पता लगाएगी कि गर्भपात, मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच कोई संबंध तो नहीं था?

समर्थ के पुराने रिश्ते की भी जांच

सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि सीबीआई समर्थ सिंह (Samarth Singh) के एक पुराने रिश्ते की भी पड़ताल कर रही है, जहां समर्थ की ट्विशा से शादी से पहले एक युवती से बातचीत थी. उससे नजदीकियों पर सवाल किए हैं.

आज खत्म हो रही दोनों की रिमांड

बता दें कि ट्विशा मामले में पति और सास दोनों सीबीआई की रिमांड पर हैं, जो 2 जून यानी आज खत्म हो रही है. इसलिए जांच एजेंसी उन्हें फिर से कोर्ट में पेश करेगी. बता दें कि सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद गुरुवार (28 मई) को गिरफ्तार किया था और समर्थ सीबीआई की हिरासत में पहले से था. हालांकि, आरोपी पति ट्विशा की मौत के बाद से 10 दिनों तक फरार रहा था और 22 मई को गिरफ्तार हुआ.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा केस: एक कांस्टेबल की सूझबूझ ने CBI का काम कर दिया आसान, 34 मिनट के वीडियो ने खोले कई राज