MP के मुरैना और राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना और राजगढ़ में रविवार को डूबने से 4 लोगों की मौत हुई. मुरैना में चंबल नदी के मचेला घाट पर ग्वालियर के देवेंद्र सिकरवार और उनके बेटे वंशु की डूबने से मौत हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP में पानी में डूबने से 4 की मौत, मुरैना में चंबल में पिता-पुत्र डूबे.

मध्यप्रदेश के मुरैना और राजगढ़ जिलों में रविवार को गहरे पानी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिगों समेत चार की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुरैना जिले में मचेला घाट पर चंबल नदी में नहाने के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान ग्वालियर के चंदनपुरा में बिरला नगर के रहने वाले देवेंद्र सिकरवार (45) और उनके 15 वर्षीय बेटे वंशु के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों प्राचीन बाबू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आए थे और इससे पहले वे चंबल नदी में स्नान करने गए थे.

Advertisement

करीब दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद पहले पिता देवेंद्र का शव बरामद किया गया, इसके कुछ देर बाद पुत्र वंशु का शव भी निकाल लिया गया. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) उमेश मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया गया है.

दूसरी घटना

एक अन्य घटना में राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई, जिनमें एक की उम्र 10 और दूसरे की 12 वर्ष है.

थाना प्रभारी रत्नेश सिरोठिया ने बताया कि नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से एक को एक स्थानीय ग्रामीण ने बचा लिया. उन्होंने बताया कि बच्चे सीलखेड़ा गांव के रहने वाले हैं और कानरखेड़ी गांव के तालाब में नहाने गए थे.

ये भी पढ़ें- IAS गिरफ्तार होंगे? MP हाईकोर्ट से वारंट जारी, कौन हैं आईएएस विवेक पोरवाल-संदीप जीआर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Topics mentioned in this article