टीकमगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पति की गजब बेइज्जती, बीच मीटिंग में सीएमओ ने दिखाया बाहर का रास्ता!

Municipal Council Meeting: अध्यक्ष पति संतोष वर्मा के हेकड़ी और आरोपों से तिलमिलाई सीएमओ ने अपना आपा खो दिया और अध्यक्ष पति को तुरंत मीटिंग से बाहर जाने का आदेश दे दिया. सीएमओ ने अध्यक्ष पति से कहा, 'आप मीटिंग से बाहर जाइए, आपको किसने बुलाया' सीएमओ का तेवर देख अध्यक्ष पति की घिघ्घी बंध गई और मीटिंग छोड़कर वो बाहर निकल गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Municipal Council president's husband showed door

 Municipal Council President's Husband: टीकमगढ़ जिले में सीएमओ की मीटिंग में नगरपरिषद अध्यक्ष की जगह अध्यक्ष पति के पहुंचने पर सीएमओ आगबबूला हो गए और भरी मीटिंग में फजीहत का सामना करना पड़ गया. दरअसल, मीटिंग में पहुंचते ही अध्यक्ष पति सीएमओ से बहस करने लगे, जिसका खामियाजा यह हुआ सीएमओ ने मीटिंग के दौरान उन्हें सरेआम बाहर कर उनकी गजब बेज्जती कर दी. 

अध्यक्ष पति संतोष वर्मा के हेकड़ी और आरोपों से तिलमिलाई सीएमओ ने अपना आपा खो दिया और अध्यक्ष पति को तुरंत मीटिंग से बाहर जाने का आदेश दे दिया. सीएमओ ने अध्यक्ष पति से कहा, 'आप मीटिंग से बाहर जाइए, आपको किसने बुलाया' सीएमओ का तेवर देख अध्यक्ष पति की घिघ्घी बंध गई और मीटिंग छोड़कर वो बाहर निकल गए.

ये भी पढ़ें-Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य

नगरपरिषद अध्य्क्ष गायत्री वर्मा की जगह मीटिंग में पति संतोष वर्मा पहुंच गए

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले के पलेरा नगरपरिषद की बैठक रखी गई थी, जिसमें नगरपरिषद अध्य्क्ष गायत्री वर्मा को पहुंचना था, लेकिन मीटिंग ने उनके पति संतोष वर्मा पहुंच गए और मीटिंग के दौरान हेकड़ी झाड़ते हुए सीएमओ के सामने उन्होंने आदेश देना शुरू कर दिया. यह बात मीटिंग में शामिल सीएमओ शिवि उपाध्याय को अच्छी नहीं लगी, क्योंकि अध्यक्ष पति सीएमओ पर पर आरोपित करने लगाने लगे थे.

Advertisement

अध्यक्ष पति ने सीएमओ शिवि उपाध्याय पर भरी मीटिंग पर आरोप लगाया

बताया जाता है कि गजब बेज्जती के शिकार हुए अध्यक्ष पति संतोष वर्मा ने सीएमओ शिवि उपाध्याय पर आरोप लगाया कि वो उन्हें बताए बिना काम करती हैं. अध्यक्ष पति के इतना कहते ही मीटिंग में दोनों के बीच तू तू- मैं-मैं शुरू हो गई. अध्यक्ष पति यही नहीं रूके, उन्होंने सीएमओ को आरोप लगाते हुए कहा कि, आउटसोर्स भर्ती में गड़बड़ी हुई है, क्योंकि बगैर अध्य्क्ष सें पूछे कार्य किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें-'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR

'मीटिेग में अध्य्क्ष नहीं बैठेगी, तो जानकारी देने कोई उनके घर नहीं जाएगा'

गौरतलब है मीटिंग में अध्यक्ष पति संतोष वर्मा से बहस के दौरान सीएमओ ने एतराज जताते हुए कहा कि, अध्य्क्ष नगरपरिषद मीटिेग में नहीं बैठेगी, तो जानकारी देने कोई घर नहीं जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि मीटिंग गरपरिषद में विकास को लेकर रखी गई थी, लेकिन अध्य्क्ष की जगह अध्यक्ष पति के बैठक में आने पर हंगामा हुआ.

ये भी पढ़ें- अपने दुधमुंहे बच्चे को बस की सीट पर लावारिस छोड़ गई निर्दयी मां, एक सप्ताह में सामने आए दो ऐसे मामले

Advertisement