कर्त्तव्य पथ पर MP की झांकी में दिखी महिला शक्ति की झलक, CM बोले- 'ये नारी सशक्तिकरण का हैं जीवंत उदाहरण'

MP Tableau on Kartavya Path: गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर नई दिल्‍ली स्थित कर्तव्य पथ पर मध्य प्रदेश की झांकी में नारी शक्ति की झलक देखने को मिली. जिसमें चंदेरी के रेशम की खूबी बताई गई.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
मध्य प्रदेश की झांकी में नारी सशक्तिकरण की झलक

75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) के मौके पर नई दिल्‍ली स्थित कर्त्तव्य पथ (Kartavya Path) पर परेड (Republic Day Parade 2024) का आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न राज्यों की झांकी निकाली गई. वहीं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की झांकी में नारी शक्ति को दर्शाया गया. झांकी में भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट के साथ चंदेरी के रेशम की झलक दिखाई गई. इसके अलावा मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई का नाम भी झांकी में प्रस्तुत किया गया. जिसकी कर्त्तव्य पथ पर काफी सराहना हुई. वहीं अब सीएम मोहन यादव ने मध्‍य प्रदेश की झांकी को लेकर पोस्ट शेयर किया है.

देश का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों की उपलब्धि को किया गया प्रदर्शित

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'आत्मनिर्भर नारी-विकास का मूल मंत्र थीम पर केंद्रित मनमोहक झांकी में नई ऊंचाइयां छूते हुए, विश्व में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों की उपलब्धि को प्रदर्शित किया गया है.' 

मोहन यादव बोले- अवनी चतुर्वेदी, लहरी बाई और दुर्गाबाई हमारा गौरव हैं

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा, आत्मनिर्भर नारी, सशक्त मध्यप्रदेश!  गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ (Kartavya Path)पर 'विकास का मूल मंत्र-आत्मनिर्भर नारी' की थीम पर बनी मध्यप्रदेश की झांकी को देखकर अप्रतिम आनंद की अनुभूति हुई. रीवा की बेटी फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी व डिंडोरी की हमारी बहन, मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई और कला के क्षेत्र में प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने वाली बहन दुर्गाबाई हमारा गौरव हैं.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'कर्तव्य पथ पर झांकी के माध्यम से प्रदेश की बहन, बेटियों की उपलब्धि का प्रदर्शन न केवल मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, अपितु नारी सशक्तिकरण का भी जीवंत उदाहरण है.' 

Advertisement

ये भी पढ़े: ACB में ED की FIR पर पूृर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान, कहा- 'षडयंत्र के तहत हो रही है कार्रवाई'

Advertisement