विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

स्टैच्यू ऑफ वननेस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज, एमपी‑गुजरात के बीच बड़ा समझौता

मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा समझौता हुआ है. मां नर्मदा के जल मार्ग पर स्टैच्यू ऑफ वननेस से लेकर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक क्रूज चलाने की योजना बनाई गई है.

स्टैच्यू ऑफ वननेस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज, एमपी‑गुजरात के बीच बड़ा समझौता

Statue of Unity Cruise Project: मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. मां नर्मदा के जल मार्ग पर जल्द ही ऐसा क्रूज चलाया जाएगा, जो स्टैच्यू ऑफ वननेस से लेकर गुजरात के विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पर्यटकों को यात्रा का अनोखा अनुभव देगा. इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर दोनों राज्यों की सरकारों के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं.

खंडवा पहुंचे पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शनिवार को खंडवा पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इस नई पर्यटन योजना की जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि यह योजना मध्य प्रदेश और गुजरात, दोनों राज्यों के लिए पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगी.

नर्मदा नदी में चलेगा क्रूज

पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्टैच्यू ऑफ वननेस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की योजना तैयार की गई है. इस क्रूज के जरिए पर्यटक न सिर्फ दोनों राज्यों के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे, बल्कि नर्मदा के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे.

एमपी और गुजरात सरकार के बीच हुआ एमओयू

धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि इस परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार और गुजरात सरकार के बीच एमओयू साइन हो चुका है. अब इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए रचना योजना (एक्शन प्लान) तैयार की जा रही है. जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मंत्री के अनुसार, यह क्रूज सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. साथ ही देश‑विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक ही यात्रा में दो प्रमुख और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा.

जल्द शुरू होगी योजना

पर्यटन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि रचना योजना पूरी होते ही इस परियोजना को अमल में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्रूज यात्रा मध्य प्रदेश और गुजरात के पर्यटन का बड़ा आकर्षण बनेगी और दोनों राज्यों की पहचान को और मजबूत करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close